Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

बोमन ईरानी ने अपनी माँ जेरबानू ईरानी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा एक इमोशनल नोट

Boman Irani

Boman Irani

बोमन ईरानी ने अपनी माँ जेरबानू ईरानी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा एक इमोशनल नोट

 

बोमन ईरानी की माँ जेरबानू ईरानी ने बुधवार 9 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 94 साल की थी और उनके जाने पर बोमन ने अपनी माँ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा एक इमोशनल नोट।

 

अपनी माँ की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी माँ आज सुबह सोते हुए शांति से इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गयी। जेर 94 साल की  थी और 32 साल की उम्र से वह मेरे लिए माँ और बाप दोनों थी। क्या स्पिरिट थी उनकी ! हमेशा मस्ती भरी कहानियां सुनाती थी। भले ही उनके पास कुछ न होता था लेकिन उनके लम्बे हाथ हमेशा उनकी पॉकेट में होते थे सबको कुछ देने के लिए। जब वह मुझे मूवीज के लिए भेजती थी तो वह कंपाउंड के सभी बच्चे मेरे साथ भेजती थी और कहती थी ‘पॉपकॉर्न खाना’ मत भूलना। उन्हें अपना खाना और अपने गाने बहुत पसंद थे और विकिपीडिया और IMDb पर फैक्ट्स चेक करना उन्हें आता था। अपनी ज़िन्दगी में अंत तक वह शार्प रही। उन्होंने हमेशा मुझे कहा, “तुम लोगों की सराहना पाने के लिए एक्टर नहीं बने हो तुम लोगों को हँसाने के लिए एक्टर बने हो। “उन्होंने हमेशा कहा “लोगों को ख़ुशी दो  ” कल रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम खाने को माँगा। वह चाहती थी तो चाँद तारे भी मांग सकती थी। वह हमेशा एक स्टार थी और हमेशा रहेंगी। “

 

बोमन के बेटे कयोज़े ईरानी ने भी अपनी दादी के गुजरने पर उन्हें याद करते हुए एक लम्बा पोस्ट लिखा और कहा वह उन्हें बहुत याद आएँगी और वह उन्हें बहुत मिस करेंगे।

 

कई सेलिब्रिटीज जैसे रितेश देशमुख, दिया मिर्ज़ा, लारा दत्ता भूपति , मौनी रॉय ने बोमन को उनकी माँ के जाने पर सांत्वना दिया।

 

हम भी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट करते है।भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

 

Related posts

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ कर रही राजपुताना समाज को अपमानित!

Sudhir Kumar
7 years ago

सुनील ग्रोवर बने रवीना टंडन के ‘तू चीज बड़ी है मस्त’ पार्टनर!

Nikki Jaiswal
7 years ago

नच बलिये-8 की तैयारियों में लगी भारती सिंह और उनके मंगेतर हर्ष!

Nikki Jaiswal
7 years ago
Exit mobile version