दीपिका पादुकोण के करियर का इस समय सुनहरा दौर चल रहा हैं। एक पर एक लगातार उनकी हिट फिल्में नए रिकॉर्ड स्थापित करती जा रही है। इसी कारण दीपिका ने अपनी फीस भी बढ़ा ली है। सूत्रों के अनुसार दीपिका ने फिल्म ‘पद्मावती‘ (Padmavati) के लिए 12.65 करोड़ लिया है। इस तरह दीपिका बॉलीवुड में अब तक की सबसे महंगी हीरोइन बन गयी है।

दीपिका (Padmavati) ने लिया सबसे ज्यादा मेहनताना :

  • संजय लीला भंसाली को लम्बे समय से अपनी फिल्म ‘पद्मावती‘ के लिए हीरोइन की तलाश थी।
  • आखिरकार दीपिका पर आकर उनकी यह तलाश ख़त्म हुई।
  • इसके पहले दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली के साथ ‘राम लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुकी हैं।
  • 2013 में दीपिका ने फिल्म ‘रामलीला‘ के लिए 1 करोड़ लिए थे।
  • 2015 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए फिर उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 7 करोड़ लिए थे।
  • अब उन्होंने `पद्मावती` के लिए अपनी फीस 65 करोड़ कर दी है।
  • आपको बता दें कि दीपिका की पिछली 9 फिल्मों में से 7 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं हैं।
  • अब ‘पद्मावती‘  का मुख्य किरदार मिल गया तो निर्माताओं ने `पद्मावती` के पति की खोज शुरू कर दी है।
  • उनके पति के रोल के लिए विकी कौशल, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह का नाम लगातार चर्चाओं में है।
  • पद्मावती‘ अगले साल 17 दिसम्बर 2017 को रिलीज हो सकती है।.
  • दीपिका पादुकोण ने जितनी फ़िल्में की हैं, उसने बॉलीवुड पर सफलता हासिल की है।
  • फिल्मों से ज्यादा दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह से अफेयर को लेकर चर्चा में है।
  • रणवीर सिंह और दीपिका के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सभी की जुबान पर छाई हुई हैं।
  • दीपिका के घर पर ए दिन रणवीर सिंह को जाते हुए देखा जा सकता है।
  • हालाँकि दोनों ही कलाकारों ने इन सब बातों को सिर्फ अफवाह करार दिया है।
  • मुमकिन है कि दीपिका की अगले फिल्म पद्मवाती में भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिले।

ये भी पढ़ें : दीपिका सिंह ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें