भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी नयी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ लेकर आ रहे हैं। जो ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ का सिक्वल है।

‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ 2017 में होली पर होगी रिलीज़ :

  • अभिनेता निरहुआ की हिट फिल्मों में से एक फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ का सिक्वल बन रहा है।
  • जिसमें एक्ट्रेस आम्रपाली ने निरहुआ के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
  • वही सिक्वल ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ के नाम से दर्शकों के सामने आयेगी।
  • दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फिर से धमाल मचाने आ रही है।
  • गणेश चतुर्थी के ख़ास मौके पर इस फिल्म के संगीत की शुरुआत हुई।
  • फिल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव और राहुल खान हैं,मंजुल ठाकुर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
  • फिल्म का प्रोडक्शन का काम पूरा होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।
  • ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ अगले साल होली के ख़ास पर्व पर रिलीज़ की जाएगी।
  • यह फिल्म पूरे भारत देश में एक साथ ही रिलीज़ की जाएगी।
  • इस फिल्म का निर्माण निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और राहुल खान के प्रोडक्शन में हो रहा है।
  • ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ के संगीतकार छोटे बाबा हैं,प्यारेलाल कवी और स्याम देहाती ने गीत गायें हैं।

यह भी पढ़े:यूपी की शान हैं भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी!

  • आम्रपाली दुबे सिर्फ भोजपुरी एक्ट्रेस ही नहीं हैं,इन्होंने कई धारावाहिकों में भी काम किया है।
  • भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की एक अलग ही पहचान है,इन दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं।
  • दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सिर्फ एक भोजपुरी एक्टर ही नहीं हैं,ये एक बेहतरीन गायक भी हैं।
  • अपनी फिल्मों की वजह से तो ये प्रसिद्ध ही हैं।
  • लेकिन बिग बॉस के प्रतिभागी बनने के बाद पूरी दुनिया इन्हें अच्छे से जान गयी है।
  • निरहुआ अपनी फिल्म के गीतों को खुद ही गाते हैं।
  • जल्द ही दर्शकों को ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ का तोहफा मिलने वाला है।
  • अब देखना ये है की ये जोड़ी दर्शकों को क्या कमाल दिखा पाती है।
  • दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।
  • इनकी जोड़ी ही इतनी सुपरहिट है तो कह सकतें हैं कि फिल्म भी सुपरहिट होगी।

यह भी पढ़े :भोजपुरी फिल्म ‘लुटेरे’ आ रही है दर्शकों के बीच धमाल मचाने!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें