भारत और पाकिस्तान के बीच इस तनाव में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों ऐसी फ़िल्में बना रही है। जिसमें पाकिस्तान का जिक्र किया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा की फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ इसका अच्छा उदाहरण है। पाकिस्तान का जिक्र होने की वजह से इस फिल्म को दर्शक भी बहुत पसंद कर रहें है।

‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ का मुहूर्त संपन्न :

  • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘दुलहन चाही पाकिस्तान से’ की धूम मची हुई है।
  • जिसका निर्देशन राजकुमार आर.पांडेय ने किया है जिसको हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ किया गया था।
  • पाकिस्तान का जिक्र होने के कारण इस फिल्म को दर्शक भी बहुत पसंद कर रहें हैं।
  • इस फिल्म को बिहार,झारखण्ड,नेपाल,मुंबई,गुजरात,दिल्ली,यूपी,राजस्थान और बेंगलुरु में रिलीज़ किया गया था।
  • सभी जगहों पर इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है।
  • भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने इस फिल्म में लीड रोल किया है।
  • फिल्म के सुपरहिट होने से पूरी फिल्म कास्ट बहुत खुश है।
  • निर्देशक राजकुमार.आर.पांडेय ने मुंबई में इसका सीक्वल ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ बनाने की भी घोषणा कर दी है।
  • मुंबई में ही ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ का मुहूर्त भी धूम धाम से संपन्न किया किया गया है।
  • एक बार फिर से दर्शकों को ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ में अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।
  • दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ सीक्वल में भी लीड रोल में रहेंगें।
  • लेकिन अभी फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का चुनाव नहीं हो पाया है।
  • ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान’ से के लेखक लाल जी यादव थे।
  • दर्शकों को जल्द ही फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े :अनंत सिंह के इलाके पर बनी फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें