बॉलीवुड में भले ही सलमान को दबंग, बॉडीगार्ड, सुलतान आदि नाम से जाना जाता हो मगर असल ज़िन्दगी में वह कितने भावुक (emotional salman) है, इसका नजारा बीती शाम एक शोक सभा कार्यक्रम में देखने को मिला।

सलमान हुआ भावुक (emotional salman) :

  • राजश्री प्रोडक्शन के एमडी रजत बड़जात्या की शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने सलमान पहुंचे थे।
  • सलमान खान रजत बड़जात्या के बहुत ही करीब थे।
  • अपने करियर के शुरुआत में हिट फिल्में जैसे ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ राजश्री प्रोडक्शन के साथ की।
  • गौरतलब है कि सलमान ने राजश्री प्रोडक्शन के साथ 1999 में ‘हम साथ-साथ हैं’ के बाद करीब 16 साल बाद फिल्म की।
  • 2015 में आयी ‘प्रेम रतन धन पायो’ बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।
  • पूरा बॉलीवुड रजत बड़जात्या की मौत से दुखी है।
  • रजत कैंसर से पीड़ित थे।
  • सलमान के अलावा बोमन ईरानी, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर रजत की मौत पर शोक जताया है।
  • सलमान और बड़जात्या परिवार का रिश्ता काफी पुराना है।
  • वह बड़जात्या परिवार को बहुत मानते हैं।
  • उन्होंने पहले भी कहा है, `सूरज बड़जात्या की किसी भी फिल्म में वो काम करने के लिये हमेशा तैयार है’।
  • ‘आज वो जो कुछ भी हैं उसमे सूरज का बहुत बड़ा योगदान है`।
  • सलमान खान अपने करियर की शुरुआत से सुपरस्टार का तमगा नहीं पाये थे।
  • उन्होंने अन्य कलाकारों की तरह कुछ फ्लॉप फ़िल्में भी की थी।
  • एक समय ऐसा था जब सलमान को लगा था कि ये फिल्म इंडस्ट्री उनके लिए नहीं बनी है।
  • मगर सलमान ने हार नहीं मानी और लगातार फ्लॉप से हिट फिल्मों के लिए मेहनत करते रहे।
  • उसी का परिणाम है कि सलमान खान आज देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में एक बन चुके हैं।
  • अब देखना है कि उनकी आने वाली फ़िल्में सलमान का ये सुपरस्टार का टैग बनाये रख पाती हैं।

ये भी पढ़ें : अगले दो दिन इस ऐप से पेमेंट पर फ्री मिलेगा पेट्रोल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें