[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावों में हारने के बाद से ही झटका मिलता जा रहा है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही अखिलेश सरकार के फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक अखिलेश सरकार के कामों पर जाँच भी शुरू करवा दी है। अब अखिलेश सरकार के एक पूर्व सांसद (ex sp mp) को बड़ा झटका मिल गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

पूर्व सपा सांसद पर दर्ज हुआ मुकदमा (ex sp mp) :

  • सत्ता से जाते ही समाजवादी पार्टी में हलचल काफी बढ़ गयी है।
  • लगातार नेता समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर भाजपा का दामन थामते जा रहे हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था।
  • कुछ ऐसा ही फतेहपुर के पूर्व सपा सांसद के साथ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
  • यहाँ सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान और उनके 20 समर्थको पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
  • खागा कोतवाली के अंतर्गत किशनपुर रोड पर एक पुल का निर्माण काफी सैलून से चल रहा था।
  • इस पुल का निर्माण सपा के शासन काल में शुरू किया गया था।
  • मगर पुल का निर्माण करने वाली वाली कंपनी से अब तक इसे हैण्डओवर नहीं किया है।
  • कंपनी का कहना है कि अभी भी इसमें काफी काम बचा हुआ है।

ये भी पढ़ें, रैली में जमकर बरसे लालू, कहा नीतीश का कोई उसूल नहीं

  • मगर पूर्व सांसद राकेश सचान ने माला पहनकर इसका उद्घाटन कर दिया।
  • साथ ही पुलिस की लगाई बैरीकेडींग हटाकर वहाँ आवाजाही भी शुरू कर दी।
  • मामले की भनक प्रशासन को लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुँच गया।
  • पुलिस ने पूर्व सांसद की गाड़ी और उनके समर्थको की गाड़ियों को तुरंत सीज कर दिया।
  • इसके अलावा पूर्व सांसद और उनके समर्थको के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
  • पुल शुरू करने पर अपनी सफाई भी पूर्व सांसद राकेश सचान ने दी।
  • उन्होंने कहा कि जनता की मुसीबतों को देखते हुए ही पुल को शुरू किया गया है।
  • खैर नेतागिरी चमकाने के चक्कर में नेताजी बुरे फँस गए हैं।

ये भी पढ़ें, राहुल गांधी की हुंकार, सरकार के नापाक इरादों होंगे उजागर

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें