सुधीर मिश्रा हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं।जिन्होंने बहुत सी बॉलीवुड फ़िल्में बनाई हैं।लेकिन यही सुधीर मिश्रा अब भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ बढ़ चले हैं।सुधीर मिश्रा अब भोजपुरी फ़िल्में बनायेंगें।

भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ बढ़े कदम :

  • सुधीर मिश्रा बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशकों में से एक हैं।
  • डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने भारतीय समाज की समस्याओं पर फ़िल्में बनाई है,जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।
  • सुधीर मिश्रा बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ काम कर चुके हैं।
  • निर्देशक सुधीर मिश्रा ने करीना कपूर खान के साथ फिल्म ‘चमेली’ में काम किया था।
  • हिंदी सिनेमा के फिल्म मेकर इन दिनों तेज़ी से रीजनल सिनेमा की तरफ बढ़ रहें हैं।
  • ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली भी मराठी फिल्मों की तरफ बढ़ चले हैं।
  • अनुराग कश्यप ने भी लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों की वजह से अब भोजपुरी की तरफ रुख ले लिया है।
  • डायरेक्टर सुधीर मिश्रा दो कहानियों पर काम कर रहे हैं।
  • जिन्हें सुधीर भोजपुरी में बनायेंगें क्यूंकि दोनों ही कंपनियों का बैकड्रॉप उत्तर भारत है।
  • इतना ही नहीं सुधीर अपनी फिल्म में कोई बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस नही लेंगें।
  • बल्कि सुधीर मिश्रा अपनी फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के ही बड़े सितारों को कास्ट करेंगे।
  • जो कोई एक्टर भोजपुरी फिल्मों में अच्छा काम कर रहा होगा उसे ही सुधीर मिश्रा अपनी फिल्म में लेंगे।

यह भी पढ़े :भोजपुरी फिल्म ‘जितब हम प्यार के बाजी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘दासदेव’ हुई पूरी :

  • सुधीर मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘दासदेव’ का काम भी पूरा कर लिया है।
  • जिसमें राहुल भट्ट,ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदिरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
  • सुधीर मिश्रा ने ‘जाने भी दो यारों’ ,’रात की सुबह नहीं’,’धारावी’,’खोया खोया चाँद’ जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।
  • लेकिन ‘चमेली’ इनकी सुपरहिट फिल्म थी,जिसमें करीना कपूर खान ने बेहतरीन अभिनय किया था।
  • सुधीर मिश्रा अपनी हर फिल्मों में बहुत कुछ कह जाते हैं।
  • अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुधीर मिश्रा भोजपुरी में दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाते हैं।

यह भी पढ़े :सिनेमाघरों में हिट हुई भोजपुरी फिल्म ‘ले आईब दुल्हनिया पाकिस्तान से’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें