Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

सैर के साथ वर्ल्ड सिनेमा के इतिहास की जानकारी भी मिलेगी इन जगहों पर!

hollywood film museum

दुनिया के लगभग सभी देशों में मनोरंजन के लिए फिल्मों को देखा जाता है। फिल्मों के रोचक इतिहास और उसकी खूबसूरती जानना चाहता हैं तो, विश्व के इन 4 फिल्म म्यूजियम में एक बार जरुर जाएँ। इन म्यूजियम में सिनेमा के कई रोचक पहलुओं को देखा जा सकता है।

हॉलीवुड फिल्म म्यूजियम:

हॉलीवुड म्यूजियम को वर्ल्ड सिनेमा की राजधानी भी कहा जाता है। ये हॉलीवुड सिटी में ही स्थित है। इसमें हॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों का प्रिंट, कैमरा, कॉस्ट्यूम और कई पुरानी चीजों का संग्रह है। चार मंजिला इस म्यूजियम के जरिए हॉलीवुड का इतिहास समझा जा सकता है। यहां हर साल पचास लाख पर्यटक आते हैं।

चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम:

चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म म्यूजियम है। बीजिंग में स्थित इसे चाइनीज सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर 2005 में बनाया गया था। ये करीब 65 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 1500 फिल्म के प्रिंट और हजारों फोटोग्राफ्स मौजूद हैं। साथ ही 20 एग्जीबिशन हॉल भी हैं। यहां हर साल दस लाख पर्यटक आते हैं।

लन्दन फिल्म म्यूजियम:

लन्दन म्यूजिम 2008 में ही स्थापित हुआ है। इसे ‘मूवीयम ऑफ लंदन’ भी कहा जाता है। इसमें कई फिल्म सेट्स, कॉस्ट्यूमस और फिल्मों के प्रिंट देखने को मिलते हैं। इसमें कई सेक्शन ऐसे हैं, जो अपने दर्शकों को सिनेमा की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हैं।

म्यूजियम ऑफ़ सिनेमा, फ्रांस:

पेरिस स्थित ये म्यूजियम 1936 में स्थापित हुआ था। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म अर्काइव है। दुनियाभर के सिनेमाओं की बेहतरीन फिल्मों की कॉपी यहां मौजूद है। दुनिया में सबसे संपन्न समझे जाने वाले फ्रेंच सिनेमा का इतिहास भी यहां समझने को मिलता है।

Related posts

I’ve only heard positive reviews for ‘Indu Sarkar’: Madhur Bhandarkar

Minni Dixit
7 years ago

Fans slammed Saif, Varun and Karan over Twitter post IIFA’17

Minni Dixit
7 years ago

PHOTOS: पूल में नहाते हुए स्पॉट हुई कृष्णा की प्रेमिका

Praveen Singh
6 years ago
Exit mobile version