पिछले दिनों दुनिया की सबसे वजनदार मिस्र की महिला इमान अहमद अब्दुलाती को मिस्र से इलाज के भारत लाया गया था। इमान के भारत आने के बाद से सभी डॉक्टर उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब इसी क्रम में बॉलीवुड जगत भी इमान की ओर हाथ बढ़ाया है।

ऋतिक रोशन की मां ने किया 10 लाख डोनेट:

  •  ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने इमान के इलाज के लिए 10 लाख रुपये डोनेट किए हैं।
  • साथ ही ऋतिक रोशन की मां इमान से मिलना भी चाहती हैं।
  • इमान से मिलने के लिए पिंकी रोशन हॉस्पिटल की अनुमति का इंतजार कर रही हैं।
  • पिंकी रोशन ने बताया कि वो पिछले तीन महीने से इमान को लेकर खबरें पढ़ रही हैं।
  • खबर पढ़ने के बाद वो किसी भी तरीके से इमान इलाज में मदद करना चाहती थीं इसलिए 10 लाख की आर्थिक मदद की।
  • आगे ऋतिक की मां कहा कि मैं सोच भी नहीं सकती को कई इंसान पिछले 25 सालों से बेड पर लेटा हुआ है।
  • ज्ञात हो कि इमान की वजह से पूरा देश उनकी मदद के लिए एकजुट हो गया है।

मुंबई में चल रहा है इमान का इलाज:

  • इमान को इलाज के लिए मुंबई के सैफी हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
  • उनका वजन करीब 500 किलो है जिसे कम करने के लिए उनकी सर्जरी की गई है।
  • डॉक्टर्स का कहना है कि अगले 6 महीने में इमान का करीब 200 किलो वजन घटाना है।
  • इमाम के इलाज के लिए करीब 1 करोड़ रुपये की जरूरत है।
  • गौरतलब है कि इमान अहमद अब्दुलाती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी।
  • जिसके लिए वह भारत में अपना इलाज करवानें के लिए इच्छा जाहिर की थी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें