अपनी अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान को लेकर करन जौहर बहुत परेशान हैं। एमएनएस ने पाकिस्तानी एक्टर्स को देश से जाने का फरमान सुनाया था । जिससे करन बहुत दुखी है। इनसब का करन की फिल्म पर भी असर पड़ रहा है।

करन ने इन पाकिस्तानी एक्टर्स का साथ देते हुए कहा :

  • पाकिस्तानी एक्टर्स को देश से निकालने पर आतंकवाद का अंत नही होगा।
  • ये इस समस्या का हल नहीँ है।
  • मैं भी उरी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुखी हूँ।
  • लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स का इसमें क्या हाथ है।
  • उन्हें देश से बाहर क्यूं निकाला जा रहा है।
  • पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करना आतंकवाद का समाधान नहीं है।
  • आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमें ये भेद-भाव मिटाना होगा।

गायक अभिजीत सभी पाकिस्तानी एक्टर्स के खिलाफ!

एमएनएस के फैसले से परेशान करन जौहर :

  • उरी हमले की वजह से एमएनएस ने एक फरमान जारी किया था।
  • जिसमें पाकिस्तानी एक्टर्स को देश से निकालने को कहा गया था।
  • इन पाकिस्तानी एक्टर्स को आतंकवाद का एक जरिया बताया था।
  • लेकिन करन इस फैसले से बहुत दुखी है।
  • क्यूंकि करन की अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
  • जिसके लिए उन्हें यहाँ रहना जरूरी है।
  • साथ ही फवाद का सबके साथ फिल्म का प्रमोशन करना भी जरूरी है।
  • इस फैसले की वजह से करन की फिल्म पर भी असर पड़ रहा है।
  • इसीलिए करन आजकल बहुत परेशान है।
  • ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
  • करन जौहर की यह फिल्म जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है।

हैरी की फिल्म ’31 अक्टूबर’ 1984 की सच्ची घटनाओं पर आधारित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें