अपनी अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान को लेकर करन जौहर बहुत परेशान हैं। एमएनएस ने पाकिस्तानी एक्टर्स को देश से जाने का फरमान सुनाया था । जिससे करन बहुत दुखी है। इनसब का करन की फिल्म पर भी असर पड़ रहा है।
करन ने इन पाकिस्तानी एक्टर्स का साथ देते हुए कहा :
- पाकिस्तानी एक्टर्स को देश से निकालने पर आतंकवाद का अंत नही होगा।
- ये इस समस्या का हल नहीँ है।
- मैं भी उरी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुखी हूँ।
- लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स का इसमें क्या हाथ है।
- उन्हें देश से बाहर क्यूं निकाला जा रहा है।
- पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करना आतंकवाद का समाधान नहीं है।
- आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमें ये भेद-भाव मिटाना होगा।
गायक अभिजीत सभी पाकिस्तानी एक्टर्स के खिलाफ!
एमएनएस के फैसले से परेशान करन जौहर :
- उरी हमले की वजह से एमएनएस ने एक फरमान जारी किया था।
- जिसमें पाकिस्तानी एक्टर्स को देश से निकालने को कहा गया था।
- इन पाकिस्तानी एक्टर्स को आतंकवाद का एक जरिया बताया था।
- लेकिन करन इस फैसले से बहुत दुखी है।
- क्यूंकि करन की अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
- जिसके लिए उन्हें यहाँ रहना जरूरी है।
- साथ ही फवाद का सबके साथ फिल्म का प्रमोशन करना भी जरूरी है।
- इस फैसले की वजह से करन की फिल्म पर भी असर पड़ रहा है।
- इसीलिए करन आजकल बहुत परेशान है।
- ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।
- ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
- करन जौहर की यह फिल्म जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है।