करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर आये दिन विवाद होते रहते रहतें हैं। एमएनएस की धमकी के बाद पाक कलाकार फवाद खान तो पाकिस्तान चले गयें। लेकिन करन की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ खतरे में पड़ गयी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने तो धमकी दी है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को अगर रिलीज़ किया गया तो सिनेमाघरों में तोड़ फोड़ की जाएगी।जिसके लिए निर्माता महेश भट्ट ने मुंबई पुलिस से फिल्म दिखाए जाने पर सिनेमाघरों की सुरक्षा की मांग की है।

सिनेमाघरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें : महेश भट्ट

  • करन जौहर की फिल्म में फवाद खान के होने की वजह से फिल्म की रिलीज़ में काफी रुकावटें आई हैं।
  • लेकिन अब सबसे बड़ी रुकावट फिल्म की रिलीज़ पर सिनेमाघरों में तोड़ फोड़ की है।
  • जिस कारण फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
  • साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से भी शांति बनाये रखने की अपील की है।
  • महेश भट्ट ने कहा कि इस समय मैं मनसे से असहमत हूँ और मनसे मुझसे असहमत है।
  • लेकिन दिन बीतने के बाद हम आपस में भाई जैसा ही बर्ताव करेंगें।
  • मैं अपने भाइयों से सिर्फ एक अपील कर रहा हूँ कि वे शांति बनाएं रखें।

यह भी पढ़े :पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन से प्रियंका चोपड़ा नाख़ुश

  • महेश भट्ट ने मुंबई पुलिस से सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने के दौरान सुरक्षा की मांग की हैं।
  • मुंबई पुलिस के डीसीपी अशोक दुधे ने कहा मुंबई पुलिस जरूरत पड़ने पर सिनेमाघरों को पर्याप्त सुरक्षा देगी।
  • जिससे अब पूरी फिल्म कास्ट खुश है कि बिना किसी अड़चन के फिल्म रिलीज़ हो सकेगी।
  • करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी।

यह भी पढ़े :युवी के मां ने दिया आकांक्षा के आरोपों का जवाब

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें