Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

फिल्मफेयर में मानुषी छिल्लर का चला जादू

manushi chhillar

फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में अपने रेड हॉट ड्रेस लुक में नज़र आईं मिस वर्ड मानुषी छिल्लर  आकर्षन का केंद्र बनीं। आलम ये था कि  मानुषी पर हर नज़र टिकी हुई थी। मानुषी इस रेड गाउन में बहुत ही ज्यादा गॉर्जियस लग रही थीं।

manushi at filmfare
manushi at filmfare

बीते शनिवार रात मुंबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड शो जिसमें आलिया भट्ट, काजोल, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे कई बड़े सिलेब्स नज़र आए । इस शो में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी जम कर पार्टीसिपेट किया। मानुषी अपने रेड हॉट लुक के चलते सबको अपनी ओर अट्ट्रैक्ट करती नज़र आईं। Crimson Sonaakshi Raaj द्वारा डिज़ाइनर ये रेड गाउन मानुषी ने इस अवॉर्ड शो के लिए चुना था। इसके साथ ही  उन्होंनें डायमंड ईयररिंग्स और रिंग्स को पहन कर अपने लुक को और निखार दिया था। मानुषी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोरी हैं।

इसके अलावा मानुषी मंच पर सुपरस्टार किंग खान यानि शाहरूख खान और रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती करती भी नज़र आईं।

filmfare award function

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हाल फिलहाल की बात करें तो ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करन जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से मानुषी को बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। लेकिन करन जौहर ने इसे महज़ अफवाह करार दिया है। करन का कहना है कि, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में मानुषी छिल्लर नहीं हैं’।

इस अवॉर्ड शो में मानुषी के साथ रणवीर सिंह ने एक सेल्फी भी ली जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया हैं।

sealfie of manushi and ranveer

मानुषी ने अपने डेब्यू के बारे में चर्चा करते हिए कहा कि, मेरे पास कई ऑफर्स हैं लेकिन अभी मैंने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। अब मानुषी के फैंस को उनकी डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
इसके अलावा इन दिनों मानुषी अपनी सेक्सी फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं, जो कि डब्बू रतनानी के 2018 कैलेंडर के लिए था।

ये भी पढ़ें : दीपिका ने बताई रणवीर से जुड़ी एक खास बात

Related posts

पाकिस्तान की इस खूबसूरत पायलट की तस्वीरें हुई वायरल!

Sudhir Kumar
7 years ago

Popular TV actor Pearl V Puri Arrested and booked for raping a minor girl

Desk
4 years ago

बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा की शादी से उदास है मनु पंजाबी!

Nikki Jaiswal
8 years ago
Exit mobile version