कल्पना पटवारी ने भोजपुरी गानों की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है।कल्पना ने भोजपुरी में ऐसे गाने गायें है कि हर कोई यही कहता है,कल्पना भोजपुरी गानों के लिए ही बनी हैं।

यह भी पढ़े :दुर्गा पूजा पर होगी रिलीज़ भोजपुरी फिल्म ‘ट्रक ड्राइवर 2’

कल्पना पटवारी का जीवन :

  • भोजपुरी इंडस्ट्री की कल्पना पटवारी बहुत ही प्रसिद्ध गायिका हैं।
  • इन्होनें भोजपुरी के अलावा देश की 18 और भाषायों में गाने गाये हैं जो हिट भी हुए हैं।
  • कल्पना जब एक बार अपनी ताल छेड़ती हैं तो कोई उन्हें सुने बिना रह नहीं पाता है।
  • गायिका कल्पना असम में पैदा हुई थी,जिनका भोजपुरी इंडस्ट्री से कोई लेना देना नही था।
  • फिर भी कल्पना आज भोजपुरी इंडस्ट्री की शान हैं,उनकी गायिकी ही उन्हें यहाँ तक लायी है।
  • कल्पना के पिता बिपीन पटवारी असम के जाने माने लोक गायक थे।
  • इसीलिए बचपन से ही कल्पना का संगीत से कुछ ख़ास ही लगाव रहा है।
  • कल्पना की शादी परवेज से हुई थी,जो असम के ही रहने वाले थे इन्होंने प्रेम विवाह किया था।
  • इनके आदर्श इनके गुरु भूपेन हजारिका हैं,जिन्होंने कल्पना को संगीत में आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
  • कल्पना को संगीत की दुनिया में पहला मुकाम एलबम ‘माय हर्ट इज बीटिंग’ से मिला।
  • इन्होंने सिर्फ भोजपुरी गाने ही नहीं गायें बॉलीवुड के भी गाने गायें हैं।
  • ‘आर राजकुमार’ फिल्म का ‘गन्दी बात’ गाना भी इन्हीं का गाया हुआ है,जो सुपरहिट भी हुआ।
  • भिखारी ठाकुर की रचनाओं को संगीत में बदलकर कल्पना अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त कर चुकी हैं।
  • कल्पना ने देश विदेश के जाने माने संगीतकारों के साथ अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है।
  • कल्पना को बचपन से ही ग्लैमरस संगीत भाया है,इसलिए ये भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने गाती हैं।
  • इन्होंने भोजपुरी में जो भी गाने गाये हैं वो सारे ही हिट हुए हैं।
  • साथ ही कल्पना ने ‘गवनवा ले ल राजा जी’ और ‘एगो चुम्मा ले ल राजा जी’ जैसे सुपर हिट भोजपुरी गीत गायें हैं।
  • कल्पना 21वीं सदी में भिखारी ठाकुर जी के गीतों को सजीव बनाने में सफल हुई हैं।

यह भी पढ़े :जल्द होगी रिलीज़ भोजपुरी फिल्म ‘मोहब्बत की सौगात’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें