भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। जिनके साथ भोजपुरी फिल्मों की मल्लिका आम्रपाली दुबे ने स्क्रीन शेयर किया है। ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ अनंत सिंह के मशहूर इलाके मोकामा पर आधारित है। जो सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा चुकी है।

एक बार फिर दिखेगी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी :

  • दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी है।
  • दर्शकों को भी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बहुत पसंद आती है।
  • निरहुआ और आम्रपाली दुबे की हर फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हैं।
  • एक बार फिर दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ में देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े :आमिर खान के साथ काम करना बिग बी के लिए भाग्यशाली!

क्या है ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ :

  • भोजपुरी फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ अनंत सिंह के मशहूर इलाके मोकामा पर आधारित है।
  • साथ ही यह फिल्म अंडरवर्ल्ड और गैंगवार पर आधारित है।
  • फिल्म में दिनेश लाल यादव,आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
  • इनके साथ ही कोमल ठक्कर,संजय पांडे,अयाज़ खान और सुशील सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
  • मोकामा इलाके पर फिल्म का नाम होने की वजह से यह काफी चर्चा में है।
  • कई दबंगों को लेकर मोकामा इलाका हमेशा से ही चर्चा में रहा है आये दिन यहाँ गुंडागर्दी होती रहती थी।
  • इस इलाके में सबसे चर्चित नाम विधायक अनंत सिंह का है।
  • इनके बाद मोकामा में नागा सिंह,सुदामा सिंह,मुकेश सिंह आदि का नाम चर्चा में रहा है।
  • इनमें से कुछ पुलिस के हाथों मारे भी जा चुकें हैं और कुछ जेल में भी हैं।
  • इस इलाके में बहुत बार खूनी संघर्ष हो चुका है।
  • इस इलाके में छोटे से लेकर बड़े अपराधी सभी अपना साम्राज्य चलातें हैं।
  • बाहुबली मोकामा सिंह की भूमिका फिल्म में यशपाल शर्मा निभा रहें हैं।
  • मोकामा सिंह को पकड़ने के लिए ही फिल्म में दिनेश लाल यादव अंडरकवर बने हैं।
  • ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ में निरहुआ मोकामा सिंह को पकड़ने के लिए यहाँ आतें हैं।
  • यह फिल्म मोकामा सिंह को पकड़ कर उसका साम्राज्य खत्म करने के ही इर्द गिर्द घुमती है।
  • फिल्म के निर्देशक और लेखक संतोष मिश्रा हैं और निर्माता सुजीत तिवारी हैं।
  • यह फिल्म सीपीआई प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बनाई गयी है।

यह भी पढ़े :करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज़ पर एमएनएस की धमकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें