इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर संघर्षों से जूझते एक बच्चे की कहानी ‘बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन‘, रिलीज़ हुई है जिसके निर्देशक है सौमेंद्र पाधी। फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी, मयूर पटोले, तिलोत्तमा शोम और श्रुति मराठे (budhia singh) है।

बुधिया सिंह (budhia singh) पर है आधारित :

  • यह फ़िल्म बाल धावक बुधिया सिंह की असली कहानी पर आधारित है।
  • उसने मात्र 5 साल की उम्र में ही 48 मैराथन दौड़ने का कारनामा किया था।
  • बुधिया को यह कामयाबी हासिल करने को उसके कोच बिरंची दास ने उसका मार्गदर्शन किया था
  • इसी कारण बुधिया मैराथन धावक बना और बाद में बुधिया का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ।
  • मनोज बाजपेयी एक माने हुए अभिनेता हैं और उनका अभिनय पिछली फिल्मों से हटकर इस फ़िल्म में दिखाई दिया।
  • बुधिया सिंह के किरदार में मयूर ने भी तारीफ के काबिल काम किया है।
  • पूरी फ़िल्म में मयूर और मनोज के बीच एक अलग ही तरह का जज्बा दिखाई देता है।
  • फिल्म के निर्देशक सौमेंन्द्र भी तारीफ के हक़दार है।
  • उन्होंने फ़िल्म में बुधिया का संघर्ष और कोच बिरंची का मार्गदर्शन अभूतपूर्व दिखाया है जो दर्शको तक पहुंचता है।
  • ‘बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन’ एक बेहतरीन फ़िल्म है।
  • इस फ़िल्म को इस साल का ‘बेस्ट चिल्ड्रंन्स फ़िल्म‘ का नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
  • निश्चित ही यह एक ऐसी फिल्म है जो पहले कभी नहीं बनी।
  • मनोज बाजपेयी की पहचाना बॉलीवुड में हमेशा से एक सधे हुए अभिनेता की रही है।
  • उन्हें अभी तक कई अवार्ड मिल चुके हैं और हमेशा वे चर्चा में बने रहते हैं।
  • मनोज बाजपेयी ने अब तक कम फ़िल्में की हैं मगर उनकी हर फिल्म में कुछ अलग जरूर होता है।
  • उन्होंने निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में निभाये गये किरदार के कारण ख़ास पहचाना जाता है।
  • इसके अलावा 90 के दशक में ‘सत्या’ फिल्म से मनोज बाजपेयी चर्चा में आये थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें