पवित्र रिश्ता से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब फिल्मो की दुनिया में भी अपना नाम कमा रहे है। इन दिनों सुशांत इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में काम कर रहे है। इस फिल्म में सुशांत धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं।

सुशांत जब इंजिनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर ऐक्टिंग में आए, तो उन्होंने अपना खर्च चलाने के लिए फिल्मसिटी में वड़ा पाव बेचने को भी सोचा था।

धोनी का रोल मेरे लिए एक चुनौती :

  • धोनी का रोल मेरे लिए किसी चुनौती से कम नही था।
  • महेन्द्र सिंह धोनी का रोल मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी।
  • धोनी क्रिकेट के जांबाज़ खिलाड़ी हैं।
  • इसलिए उनके जैसा खेल पाना मेरे लिए एक कठिन परीक्षा थी।
  • मैंने हज़ार बार उनके 200 वीडियो देखे थे ।
  • और इनके ऑडियो भी बहुत सुने देखे थे।
  • उनकी बॉडी लैंग्वेज को भी मैंने खुद में सहजने की कोशिश की।
  • जिससे लोग मुझे धोनी ही समझे।
  • उनके जैसे दिखने के साथ उनके जैसे शॉट्स खेलना भी मेरे लिए किसी परीक्षा से कम नही था।
  • धोनी के जैसे खेलने के लिए कोच किरण मोरे के साथ लंबी ट्रेनिंग भी ली थी।
  • माही से मैं तीन बार मिला था।
  • जिसमे मुझे उनसे बात कर उनके जीवन के अनुभव के बारे में पता चला।
  • उनसे ये भी जाना कि 2011 के वर्ल्ड कप में छक्का मारते वक्त वो क्या सोच रहे थे।
  • फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने मेरी बहुत मदद की है।
  • उन्होंने मुझे धोनी के रोल में ढालने के लिए बहुत मेहनत की है।

धोनी पर बनी फिल्म देखने के लिए उत्साहित श्रीसंत!

फिल्मसिटी में वड़ा पाव बेचने का सोचा था :

  • मैंने इंजिनियरिंग की पढ़ाई में टॉप किया था।
  • बाद में मेरा मन पढाई में नही लगा तो मैं श्यामक डावर की डांस एकेडमी चला गया।
  • फिर बेरी जॉन के यहां एक्टिंग भी सीखने लगा।
  • तभी मैंने फिल्मसिटी में वडा पाव तक बेचने का प्लान बना लिया।
  • लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था ।
  • शायद इसीलिए मैं आज यहाँ तक पहुँच पाया हूँ ।

यही कारण था धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का !

एक्टिंग ही मेरे लिए सब कुछ :

  • अभिनय मेरा जूनून है।
  • मुझे एक्टिंग के अलावा और कुछ नही दिखता है।
  • जब मेरा ब्रेकअप हुआ था।
  • तब इस एक्टिंग ने ही मुझे सहारा दिया था।
  • मैं अपनी एक्टिंग में पूरी तरह डूब जाता हूँ।
  • और उसमे में अपने पर्सनल स्पेस को थोड़ी सी भी जगह नही देता हूँ।
  • शायद इसीलिए आज मैं आज इतने आगे आ पाया हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें