राजस्थान के पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण बन रही फिल्म ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यह जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म है। फिल्म के पोस्टर को जॉन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पहले लुक में जॉन के चेहरे के ऊपर एक नक्शा दिख रहा है। यह नक्शा राजस्थान का है, जहां पोखरन में परमाणु परीक्षण की जगह को लाल बिंदु से दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें : दीपिका सिंह ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर!

1998 में हुए परमाणु परीक्षणों की याद होगी ताजा :

  • राजस्थान के पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षण हुए थे।
  • इसी याद को ताजा करने के लिए बॉलीवुड के निर्माता इस पर फिल्म बना रहे हैं।
  • इस फिल्म में लीड रोल में अभिनेता जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और एक अहम भूमिका में बोमन ईरानी भी दिखाई देंगे।
  • फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे।
  • ‘परमाणु’ को लिखने वाले राइटर्स सैविन कदरोस और संयुक्ता चावला शेख ने इससे पहले फिल्म ‘नीरजा’ की स्क्रिप्ट भी लिखी है।
  • इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर होंगे।

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘मंटो’ निडरता से संबंधित है: राशिका दुग्गल!

पोखरण में चल रही है शूटिंग :

  • इस फिल्म का केन्द्र बिन्दु पोखरण होने के कारण यहां इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है।
  • फिल्म की शूटिंग का काम मुंबई और दिल्ली में भी चल रहा है।
  • गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से पहला परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 किया गया छा।
  • दूसरा परीक्षण 11 और 13 मई 1998 को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया था।
  • इसके बाद से ही पोखरण विश्व मानचित्र पर एक शक्तिस्थल के रूप में उभरा।
  • इसी याद को ताजा करने के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में यह फिल्म बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : अनिल कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज़!

 पहले इस फिल्म का नाम था शांतिवन :

  • खबरों के मुताबिक पहले इस फिल्म का नाम शांतिवन रखा गया था।
  • मगर बाद में फिल्म का नाम ‘परमाणु: द स्टोरी अॉफ पोखरण’ रखा गया।
  • यह फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : डैडी एक गैंगस्टर-राजनेता की प्रशंसा करने का प्रयास नहीं है: अर्जुन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें