‘बालिका वधू’ टीवी नाटक की मुख्य किरदार प्रत्युषा बनर्जी ने कुछ समय पहले आकस्मिक कारणों से सुसाइड कर लिया था। जिसके सन्दर्भ में प्रत्युषा के माता पिता द्वारा गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर न्याय की मांग गयी है।

Letter To Home Minister
Letter To Home Minister

राहुल सिंह के खिलाफ जांच की मांग:

Letter To Home Minister
Letter To Home Minister
  • बालिका वधू धारावाहिक में आनंदी का मुख्य किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी।
  • गौरतलब है कि, 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया था।
  • चिट्ठी में प्रत्युषा के माता पिता ने प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल सिंह के खिलाफ जांच की मांग की है।
  • चिट्ठी में लिखा है कि, हमने राहुल सिंह के खिलाफ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में अभियोग की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
  • लेकिन हमें मराठी भाषा न आने के कारण हमें यह पता नहीं चल पाया की पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया है।
  • मामले की पहली सुनवाई में अंधेरी दिन्डोसी सेशन कोर्ट में अभियुक्त की अग्रिम जमानत की याचिका ख़ारिज कर दी गयी थी।
  • उसके बाद भी मुंबई हाई कोर्ट ने अभियुक राहुल को जमानत दे दी।
  • चिट्ठी में बताया गया है कि, राहुल सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद होने जैसे, घर की नौकरानी का बयान, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सबसे महत्वपूर्ण वारदात से ठीक पहले दोनों की फोन पर बातचीत के बावजूद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज नहीं किया, जो संदेहास्पद है।
  • इसके अलावा वारदात की जगह पर किसी भी प्रकार की कोई ऐसी वास्तु नहीं मिली जिसपर चढ़कर प्रत्युषा सुसाइड कर सकें।
  • चिट्ठी के अंत में माता पिता द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हाथ जोड़कर अनुरोध किया है कि, “उनकी बेटी की मौत की जांच भारत की सर्वोत्तम जांच एजेंसी से करायी जाये”।

साभार: ANI न्यूज़

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें