मशहूर संगीतकार प्रीतम ने बहुत जल्द आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के ‘टाइटल ट्रैक’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने दो गाने तैयार किये थे जिसमे से एक फिल्म बजरंगी भाईजान में ले लिया गया था।

क्या है पूरा मामला :

  • वैसे तो प्रीतम हमेशा ही कुछ ना कुछ नया करके सुर्ख़ियों में आते रहते हैं।
  • लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
  • उनके अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए दो टाइटल ट्रैक तैयार किये थे।
  • वह बताते हैं कि दोनों गानों में से एक गाना फिल्म बजरंगी भाईजान में ले लिया गया था।
  • वह गाना कोई और नहीं बल्कि लोगों का चहेता तू जो मिला था।
  • इस गाने को प्रीतम ने ही म्यूजिक दिया था साथ ही इसे मशहूर गायक केके ने आवाज़ दी थी।
  • इस गाने को लोगो के बीच काफी पसंद किया गया था।
  • आपको बता दें कि इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 2 करोड़ 40 लाख बार देखा जा चुका है।
  • वह बताते हैं कि उन्होंने इस गाने को ऐ दिल है मुश्किल गाने के विकल्प के तौर पर रखा था।
  • जो कि बाद में फिल्म बजरंगी भाईजान में बखूबी इस्लेमाल किया गया।

यह भी पढ़े: कुछ इस तरह SRK ने अपने 21 मिलियन फैंस को कहा ‘शुक्रिया’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें