Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

शो निर्माता अंगूरी भाभी के नखरों से परेशान, हो सकती हैं शो से बाहर

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के बारे में कौन नही जानता। आजकल ये शो विवादों का शिकार हो गया है। ये विवाद है शो में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे और शो निर्माताओं के बीच। भाभी जी घर पर हैं टीवी शो की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसी अटकलें भी लगायी जा रही हैं की हो सकता है शिल्पा शिंदे को शो से बाहर कर दिया जाये, हालाँकि चैनल की तरफ से ऐसी किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नही की गयी है।

विवाद का कारण भाभी जी के नखरे:

भाभी जी घर पर हैं की सीधी-सादी अंगूरी भाभी उर्फ़ शिल्पा शिंदे और टीवी शो निर्माताओं के बीच विवाद शुरू हो गया है। विवाद का कारण है भाभी जी के नखरे, साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है की भाभी जी के नखरों से परेशान हो चुके शो निर्माता उन्हें शो से बहार भी कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो नयी अंगूरी भाभी की खोज शुरू हो चुकी है। अंगूरी भाभी के किरदार में लोग शिल्पा शिंदे को काफी पसंद करते हैं।

Angoori Bhabhi

चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं:

भाभी जी घर पर हैं शो में चल रहे विवादों के बीच ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं की अंगूरी भाभी को शो से बाहर किया जा सकता है, पर चैनल की तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नही की गयी है। हालाँकि इन चर्चाओं का भी दौर जारी है की नयी अंगूरी भाभी की खोज शुरू हो चुकी है। जिस पर शिल्पा शिंदे उर्फ़ अंगूरी भाभी ने कहा की, “अगर अंगूरी के किरदार के लिए किसी और को लाना चाहते हैं तो ठीक है, शो चलता रहना चाहिए”। उन्होंने ये भी कहा कि, “वो सबका पसंदीदा डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ भी अपने साथ लेकर जाएँगी। शो के निर्देशक शशांक बलि ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि, “अंगूरी भाभी कहीं नहीं जा रही हैं, उन्होंने ये भी कहा की निर्माताओं द्वारा अंगूरी भाभी के किरदार के लिए किसी नए चेहरे की तलाश भी नही हो रही है”।

Related posts

फिल्म उद्योग में मीटू आंदोलन के नकारात्मक असर दिखाई देने लगे हैं – निहारिका रायजादा

Bollywood News
6 years ago

कपिल शर्मा को एयर इंडिया से मिली सुनील पर हमला करने की चेतावनी!

Nikki Jaiswal
8 years ago

Love Aaj Kal 2: Randeep turns Kartik’s love advisor

Bollywood News
6 years ago
Exit mobile version