90 के दशक का शायद ही कोई बच्चा होगा, जिसने शक्तिमान का नाम न सुना हो। देश के पहले सुपरहीरो शक्तिमान का दूसरा संस्करण जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इस बार भी शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ही निभाने वाले हैं। 57 वर्षीय अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के किरदार में फिट होने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

shaktimaan1_uttarpradesh.org

  • अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि बताया कि शक्तिमान का नया संस्करण जल्द ही टीवी पर आने वाला है और शक्तिमान का किरदार वह स्वयं निभाने वाले हैं।
  • उन्होंने कहा कि फिलहाल चैनलों से बात की जा रही है, जल्द ही इस बारे में पूरी जानकारी दे दी जायेगी।
  • शक्तिमान का किरदार दोबारा निभाने के लिए मुकेश खन्ना अपना वजन भी घटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती।

90 के दशक और आज के समय के बीच एक बड़े अंतर के चलते यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नए शक्तिमान को बच्चे कितना पसंद करते हैं। चूंकि 90 के दशक में एक सुपरहीरो के रूप में बच्चों के पास विकल्प कम थे, पर आज बच्चों के पास अनगिनत विकल्प हैं। शक्तिमान को दर्शकों से दोबारा वही प्यार मिलेगा कि नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें