शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। जिन्होंने अपने जीवन में बहुत फ़िल्में की। साथ ही शिल्पा ने योग में भी एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। योग की दुनिया में शिल्पा ने बहुत से लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित भी किया है। लेकिन आज शिल्पा शेट्टी ने अपने पिता को खो दिया है।

शिल्पा शेट्टी के पिता का हुआ निधन :

  • देश भर में आज विजयदशमी की धूम है लखनऊ में आज पीएम मोदी दशहरा मनाने आ रहें हैं।
  • लेकिन आज बॉलीवुड में विजयदशमी की धूम नहीं शोक छाया हुआ है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता का देहांत हो गया है जिससे उनपर ग़मों का पहाड़ टूट गया है।
  • दिल का दौरा पड़ने से शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन हुआ है।

यह भी पढ़े :प्रधानमंत्री पहुंचे लखनऊ, राज्यपाल, गृह मंत्री और सीएम ने किया स्वागत!

  • आज सुबह सुरेंद्र शेट्टी जब घर पर थे उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
  • जिससे हॉस्पिटल पहुँचने से पहले ही सुरेंद्र शेट्टी की मौत हो गयी थी।
  • मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ले जाते ही डॉक्टर्स द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
  • जिससे पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है सभी सुरेंद्र शेट्टी की मौत से दुखी हैं।
  • शिल्पा शेट्टी अपनी बहिन शमिता शेट्टी और पति राज कुंद्रा के साथ इस समय हॉस्पिटल में हैं।
  • मुंबई के विले पार्ले की श्मशान भूमि पर सुरेंद्र शेट्टी का कल अंतिम संस्कार किया जायेगा।

यह भी पढ़े :आज है बॉलीवुड सुपरस्टार बिग बी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें