पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में हुए अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले में 50 लोगों की जान बचाने वाले बस चालक सलीम शेख आज देश के हीरो बन चुके हैं। सलीम की बहादुरी को हर कोई सलाम कर रहा है। इसी क्रम में मशहूर गायक सोनू निगम ने सलीम को 5 लाख रुपये दिया।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ : 50 लोगों के रक्षक सलीम को CM का सलाम!

सलीम की बहादुरी से प्रभावित हुए सोनू निगम :

  • सूत्रों के मुताबिक सोनू निगम सलीम की बहादुरी से बहुत प्रभावित हैं।
  • गायक सोनू निगम को लगता है कि ऐसे नायकों को हमेशा सम्मानित करना चाहिए।
  • इसलिए उन्होंने सलीम को अपनी तरफ से 5 लाख रुपये दिया है।
  • सोनू निगम ने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार वीरता पुरस्कार से सम्मानित करती है।
  • लेकिन ऐसे लोगों की अच्छाई और सूझबूझ के लिए उन्हें आर्थिक मदद भी देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… सभी धर्गुरुओं ने एकजुट होकर किया अमरनाथ हमले के खिलाफ प्रदर्शन!

सोनू अक्सर चैरिटी के लिए आते हैं सामने :

  • यह पहली बार नहीं है जब सोनू चैरिटी के लिए सामने आए हैं।
  • सोनू फाइट ‘हंगर फाउंडेशन’ के गुडविल अंबैसडर रहे हैं, जो कुपोषण को भारत से खत्म करने पर काम करता है।
  • इस समस्या को दिखाने के लिए उन्होंने ‘होप इन द फ्यूचर’ गाना भी गाया है।
  • उन्होंने ‘6 पैक’ के नाम से ट्रांसजैंडर बैंड भी लॉन्च किया था।
  • इसके अलावा सोनू चैरिटी के लिए कई कॉन्सर्ट्स भी करते रहते हैं।
  • बता दें कि गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने सलीम की बहादुरी का सलाम करते हुए वीरता पुरस्कार के लिए उसका नाम केंद्र सरकार के पास भेजने के लिए किया है।

यह भी पढ़ें… सोनू निगम के सिर कलम करने पर इनाम रखने वाले ने मांगी मदद, पुलिस ने लिया संज्ञान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें