प्रसिद्ध धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी आज केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने इंटाग्राम पर 4 मई को अकाउंट बनाया। टीवी अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी के इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के बाद अब तक करीब आठ हजार से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो कर चुके है।

एकता कपूर ने किया तुलसी का स्वागत:

  • तुलसी का संजीदा किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी के इंस्टाग्राम ज्वाइन करते ही
  • डायरेक्टर-प्रोड्युसर एकता कपूर ने उनका स्वागत किया।
  • एकता कूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्मृति इरानी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि
  • ‘मेरे एक दोस्त का स्वागत कीजिए…इंस्टाग्राम पर तुलसी का स्वागत कीजिए।’
  • इस तस्वीर में एकता कपूर, स्मृति इरानी और साक्षी तंवर दिख रही हैं।
  • साथ ही एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्मृति इरानी की एक और पुरानी तस्वीर शेयर की है।

केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीरें :

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के बाद तस्वीरें शेयर की हैं।
  • स्मृति इरानी ने जो तस्वीर शेयर की हैं, सबसे खास बात ये है कि उसमें भी एकता कपूर और साक्षी तंवर दिख रही हैं।
  • तस्वीर को देखकर मालूम होता है कि यह स्टार परिवार कार्यक्रम का है।
  • साल 2000 में आई टीवी धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति इरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था।
  • इस पारिवारिक धारावाहिक को लोगों ने खूब सराहा था।

https://www.instagram.com/p/BTrSCrLFm4c/

https://www.instagram.com/p/BTrSU9dlmVC/

https://www.instagram.com/p/BTrdF0PgRIN/

https://www.instagram.com/p/BTsfemLgraQ/

https://www.instagram.com/p/BTrL6VoA88X/

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें