फिल्म कई पो चे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एक साक्षात्कार के दौरान मशहूर खिलाड़ी एमएस धोनी की जमकर तारीफ करी। साथ ही कहा कि अगर धोनी ने अभिनय किया तो हमें कोई और विकल्प ढूंढना होगा।

एमएस धोनी पर बनी बायोपिक में हैं सुशांत :

  • आपको बता दें कि धोनी के जीवन पर एक फिल्म बन रही है।
  • इस बायोपिक का नाम एमएस धोनी- दा अनटोल्ड स्टोरी रखा गया है।
  • इस फिल्म में अभिनेता सुशांत धोनी की भूमिका निभाते नज़र आयेंगे।
  • साथ ही धोनी की पत्नी साक्षी का रोल अभिनेत्री कियारा आडवानी निभा रही हैं।
  • इसके साथ ही इस फिल्म में अनुपम खेर, भूमिका चावला आदि भी दिखाई देंगे।
  • यह बायोपिक 30 सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।
  • आपको बता दें कि सुशांत सिंह ने एक साक्षात्कार के दौरान धोनी कि खूब तारीफ की।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही एक बहुत अच्छे अभिनेता भी हैं।
  • हाल ही में सुशांत सिंह और धोनी ने एक साथ फिल्म से जुड़ा एक विज्ञापन किया था।
  • इस विज्ञापन के दौरान सुशांत को यह महसूस हुआ कि धोनी एक बहुत अच्छे अभिनेता बन सकते हैं।
  • साथ ही उन्होंने धोनी को आगे चलकर फ़िल्मी जगत में आने की सलाह भी दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें