बीते दिनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और धमाकेदार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है। इस किरदार को परदे पर जीवंत करने के लिए उन्होंने बीते कई महीनों से तैयारी की थी। यह फिल्म रिलीज़ होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है।

सबसे ज्यादा कमाए करने वाली बायोपिक :

  • भारतीय के सफलतम कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया है।
  • इस फिल्म ने अब तक पूरे भारत में 112 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
  • `धोनी` के निर्माताओं ने दावा किया किया है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक है।
  • धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़े : पम्पोर में आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक पिछले दो दिनों से जारी

  • सुशांत के साथ ही फिल्म में किआरा आडवाणी, दिशा पटानी और अनुपम खेर की मुख्य भूमिकाएं हैं.
  • धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज और अरुण पांडे तथा निर्देशक नीरज पांडे है।
  • बीते दिन इसने 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद इसकी कुल कमाई 112.70 करोड़ रुपये पहुंच गयी है।

यह भी पढ़े : तीन तलाक के क़ानून को बदला नहीं जा सकता, सरकार कराये जनमत संग्रह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें