Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

कृष्णा श्रॉफ के बोल्ड अवतार ने इंटरनेट पर मचाया धमाका। 

Krishna Shroff

Krishna Shroff

कृष्णा श्रॉफ के बोल्ड अवतार ने इंटरनेट पर मचाया धमाका।

 

फिट और हेल्दी रहना लगता है श्रॉफ परिवार के लिए जीवन का मंत्र है। जैकी श्रॉफ 64 की उम्र में ऐसे लगते है कि आज कल युवा एक्टर उनके सामने फीके पड़ जाते है। वही उनके बच्चे टाइगर और कृष्णा श्रॉफ भी कम नहीं है। कृष्णा श्रॉफ हाल ही में H&H मैगज़ीन के कवर पेज पर आयी नजर और उनके इस बोल्ड अवतार ने इंटरनेट पर मचाया धमाका।

 

कवर पेज अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए किशु ने लिखा, “ट्रेल ब्लेज़िंग ‘ कृष्णा ने लैदर पैन्ट्स पहनी है और साथ में हाथों में ग्लव्स , इसके साथ वह फोटो में टॉपलेस नजर आ रही है। मानना पड़ेगा उनकी फिट बॉडी आज की युवा के लिए इंस्पिरेशन है।

 

अपने इस कवर पेज के लिए कृष्णा को काफी तारीफ मिल रही है। सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी उनके इस अवतार को देखकर काफी खुश है। कृष्णा की क्लोज फ्रेंड और उनके भाई टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है ,”इनसेन डट बॉडी। “

 

कृष्णा ने अपने भाई टाइगर की तरह अपने करियर के लिए फिल्मों को नहीं चुना। वह फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती है। उन्होंने साल 2019 में टाइगर के साथ मिलकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट जिम खोले थे और वह फिटनेस स्पेस में अपनी अलग पहचान बना रही है।

 

अभी हाल ही में कृष्णा ने एक म्यूजिक वीडियो में अपना डेब्यू किया। वह ‘किन्नी किन्नी वारी’ म्यूजिक वीडियो में नजर आयी। इस वीडियो में सिर्फ लड़कियाँ नजर आ रही है  और यह उनके स्ट्रेंथ को दर्शाते हुए गाना बनाया गया है। इस गाने में कृष्णा के साथ जन्नत जुबैर, नगमा, जेमी लीवर, राज शोकर और तन्वी नजर आयी।

 

Related posts

फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ पर जल्द काम शुरू करेंगे रनवीर सिंह!

Sudhir Kumar
7 years ago

Twisted 2 Trailer: Nia Sharma Sets the Temperature Soaring in This Murder Mystery

Ketki Chaturvedi
7 years ago

Know The Journey Of ABCD2 Amazing Dancer – Mohan Pandey, Awesome and Inspiring

Bollywood News
5 years ago
Exit mobile version