बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी ने जैन मुनि तरुण सागर की हँसी उड़ाई थी। जिसके कारण विशाल ददलानी को जैन मुनि तरुण सागर से कान पकड़ कर माफ़ी मांगनी पड़ी।

ददलानी ने अपने शब्दों को वापस लेते हुए कहा :

  • ददलानी ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी धर्म को ठेस नहीं पहुंचाई।
  • और उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में ये गलत बात कह दी है।
  • विशाल ददलानी ने बुधवार को कहा, “मुझे गुरु जी के कड़वे वचन बहुत मीठे लगे।”
  • मैंने भूल से गलत कहा था।
  • मै कभी भी जैन धर्म को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।
  • अब मेरी जैन मुनि तरुण सागर से अच्छी दोस्ती हो गई है।

ददलानी के माफीनामे के बाद जैन मुनि तरुण सागर का जवाब :

  • जैन मुनि तरुण सागर संगीतकार विशाल ददलानी को पहले ही माफ कर चुके हैं।
  • अब वो विशाल ददलानी से किसी प्रकार से भी खफा नही है।
  • जैन समाज ने भी उन्हें माफ कर देने का एलान कर दिया है।

विशाल ददलानी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज :

  • सुप्रीम कोर्ट ने विशाल ददलानी के खिलाफ दायर प्राथमिकी रद्द करने की अपील खारिज कर दी थी।
  • और साथ ही उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से भी इनकार कर दिया था।
  • विशाल ने अपील में न्यायालय से जैन धर्म के साधु तरुण सागर की आलोचना के मामले में गिरफ्तारी से बचने तथा प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी।
  • जैन मुनि तरुण सागर ने 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में प्रवचन दिए थे।
  • जिसमे विशाल ददलानी ने ट्वीट कर इस कार्यक्रम का मज़ाक उड़ाया था।
  • जिससे ये एक बड़ा विवाद बन गया था।
  • विशाल ददलानी के माफ़ी मांगने के बाद अब ये पूरा विवाद खत्म होता सा दिख रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें