बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय ने अब वेब सीरीज़ की राह को चुना है, विवेक के इस प्रोजेक्ट में वो 11 साल बाद फिर से एकता कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। ये जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर के ज़रिये शेयर की।

गौरतलब है कि, विवेक को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने काफी वक्त हो चुका है। और अब वो फिल्मों के कन्टेंट को लेकर काफी हद तक चूज़ी भी हो गए हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की ख़बर न सिर्फ ट्विटर पर साझा की बल्कि एकता कपूर के साथ काम करने को लेकर खुशी भी जताई।

ekta kapoor and vivek oberoi
ekta kapoor and vivek oberoi

ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, ‘ये बड़ी खुशखबरी मैं अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहता हूं। मेरा अगला प्रोजेक्ट एक क्राइम वेब सिरीज है जो कि मैं एकता कपूर के साथ करूंगा और इसको ले कर मैं बहुत उत्साहित हूं’।

विवेक के ट्वीट का जवाब देते हुए एकता ने उनका अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स में वेलकम किया। आपको बता दें कि अपने इनीशियल डेज़ में विवेक एकता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शूटआउट ऐट लोखंडवाला’ में नज़र आए थें। जिसके बाद वो काफी चर्चित हुए थें। ये फिल्म मल्टीस्टारर थी, जो मुंबई के गैंग्सटर्स पर आधारित थी। इस फिल्म में विवेक अहम किरदार में नज़र आए थें।

विवेक की आखिरी फिल्म बैंक चोर

bank chor
bank chor

16 जून 2017 को रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म बैंक चोर में विवेक ओबेरॉए रितेश देशमुख के साथ अहम किर्दार में नज़र आए थें। इससे पहले आई फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में कॉमेडियन रोल में नज़र आए विवेक ने दर्शकों को जम कर एंटरटेन किया। इसके अलावा क्रिश-3 में विवेक के निगेटिव रोल ने उन्हें खूब सुर्खियों में रखा साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

krish-3
krish-3

गौरतलब है कि, फिल्म में जहां एक ओर निगेटिव रोल में विवेक नज़र आएं वहीं दूसरी ओर क्रिश के किरदार में ऋतिक ने भी खूब एंटरटेन किया। अब देखना ये है कि, एकता कपूर द्वारा बनी इस वेब सीरीज़ में विवेक खुद साबित कर पाते हैं या नहीं।

 

ये भी पढ़ें : स्वामी ओम: शिल्पां मेरे कहने पर गईं Bigg Boss

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें