राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का कहना है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी- पेन इन स्पेन‘ में गीता फोगाट प्रतिभागी के तौर पर नज़र आएंगी।

सुर्ख़ियों में रही गीता-

  • पिछले साल खेल जगत के अलावा गीता फोगाट हर तरह से सुर्खियों में रहीं।
  • चाहे वह उनके पिता महावीर फोगाट के जीवन पर बनी आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ हो या फिर अपने कंधे की चोट और शादी।
  • इसके बाद कुश्ती में अपने करियर के लिए उन्हें समाज के कई क्षेत्रों से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
  • गीता ने बताया कि मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता।
  • किसी बड़ी प्रतियोगिता या चैम्पियनशिप का आयोजन न होने के कारण मैंने ब्रेक लिया था।

बनी शो का हिस्सा-

  • महिला पहलवान ने कहा कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी‘ का हिस्सा बनने का प्रस्ताव मिला।
  • अपने खाली समय का वह इस्तेमाल करना चाहती थीं।
  • उन्होंने बताया कि इस कारण ही उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने की स्वीकृति दी।
  • वह जानती हैं कि इस बार लोगों की नजर उन पर और भी अधिक होगी।
  • इसीलिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हैं।
  • गीता ने कहा कि इस शो के बाद अब वह अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहती हैं।
  • राष्ट्रीय चैम्पियनशिप को चार माह शेष रह गए हैं।
  • वह अपनी वापसी स्वर्ण पदक के साथ करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों ‘दंगल’ की रिलीज़ से पहले हुई गीता फोगट की शादी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें