मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह लम्बी बीमारी के बाद ठीक हुए है। इससे पहले अपने इंटरव्यू में वे कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं कि किस तरह से वह बाईपोलर डिसीज के शिकार हो गए थे। ज्यादा काम और शराब की आदत के कारण वह इस बीमारी की चपेट में आये थे। और 3 या 4 लोगों का ही सामना करने से घबराने लगे थे। हनी सिंह अब पूरी तरह से इस बीमारी से उबर चुके हैं और अब लाइव परफारमेंस दे रहें है।

honey-singh_1

रविवार की शाम हनी सिंह लखनऊ आए थे। राजधानी के रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित हनी सिंह के शो में फैंस महंगा टिकट लेकर भी उनका शो देखने पहुंचे। जहां हनी सिंह ने चार बोतल वोदका, लुंगी डांस, अंग्रेजी बीट दे, डोप शोप, हाए मेरा दिल, हाई हिल, जैसे गाने सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

honey

हालांकि हनी सिंह का यह शो उतना सफल नहीं रहा जिसके लिए वे जाने जाते हैं। दर्शकों की कम भीड़ के कारण हनी सिंह मंच पर 3 घण्टे देर से पहुंचे। राजधानी में हुआ यह आयोजन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। आयोजकों ने दर्शकों से जमकर लूट की। पानी की बोतल 50-60 रूपये में बेची गई। वहीं बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों से की अभद्रता की।

honey singh

उनके शो मारपीट हुई, कपड़े फाड़े गए और आग भी लग गई। नशे में धुत दर्जनों युवको ने मैदान के पीछे पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की। इसके बाद कम भीड़ देख बेमन से गाना सुना के हनी सिंह जल्दी ही वहां से निकल गये।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें