दिव्य लोक मानव विकास एवं कल्याण समिति की ओर से नन्हे बच्चों की एक वाद विवाद, गायन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कार पाकर मासूम बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

कई सामाजिक कार्य कर चुकी संस्था

divya lok manav vikas evm kalyan samiti

  • गाजीपुर जिले में कई सामाजिक कार्य करने वाले समिति के उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने लखनऊ में नए संस्था के नये कार्यालय कर उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर संस्था से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया।
  • इस अवसर पर निगम, विक्की, नवनीत गिरी, गुप्ता बंधु, सुशीला, सुधा, पिंकी, माही, कोमल, सागर, सहित भारी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

divya lok manav vikas evm kalyan samiti

  • जनमेजय ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर है।
  • पिछले दिनों संस्था ने गाजीपुर जिले में गरीबों से जुड़े कई मुद्दे उठाये।
  • इसके तहत पुलिया निर्माण से लेकर तमाम काम निजी खर्चे से कराये गए।
  • उन्होंने कहा कि अब लखनऊ में भी कार्यालय खुल गया है।
  • इसके बाद से लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में वह खुद जनता के बीच जाकर उनसे जुड़े मुद्दे उठाएंगे और गरीबों की हर सम्भव मदद करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें