[nextpage title=”new note” ]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 500 और  1000 के नोटों को बंद कर दिए जाने के बाद से सभी लोग परेशान थे मगर उन नोटों को बंद करने के बाद ही सरकार द्वारा 2000 का नया नोट भी जारी किया गया था। हालाँकि इस नोट के आने से पहले ही इसकी कुछ झलकियाँ सोशल मीडिया पर लीक हो गयी थी। अब सोशल मीडिया पर 100 रूपये के नए नोट की झलक भी लीक हो कर वायरल हो गयी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”new note2″ ]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति 100 रूपये का नोट लिए बैठा है जिसे वह व्यक्ति इस नोट को 100 रूपये का नया नोट कह रहा है जो जल्द ही जनता के सामने आएगा। बीते दिनों आये 2000 के नोट में जहाँ गांधी जी की स्थिति बदल दी गयी थी, वहीं इस 100 के नए नोट में गांधी जी को गायब ही कर दिया गया है। वीडियो में व्यक्ति बता रहा है कि यह नोट मार्च-अप्रैल तक भारत की जनता तक पहुँच जाएगा। इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है मगर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा और लगातार शेयर किया जा रहा है। हालाँकि इस तरह के नोटों के वीडियो में पूर्णतया सच्चाई होने की संभावना काफी कम होती है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें