जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना पर बहुत बड़ा आतंकी हमला किया गया था। लश्कर ए तैयबा द्वारा भारतीय सेना के 12 इनफैंट्री ब्रिगेड के मुख्यालय पर किये गए इस आतंकी में 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस हमले में 4 आतंकी मारे गए थे और पकडे गए आतंकियों के साथ 10 वीं क्लास के दो पाकिस्तानी छात्र भी शामिल थे। बताया जा रहा था की ये बच्चे रास्ता भटक कर भारतीय सीमा में आ गये थे। एक स्थानीय अख़बार ने जब दोनो मे से एक बच्चे के घर बात भी की थी। जब कि विदेश मंत्रालय का कहना है कि दोनों बच्चों ने पूछताछ में यह स्वीकारा है कि उन्होंने भारत में घुसपैठ में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की थी।

दोनों बच्चों के गाँव उरी से महेज़ क घंटा पैदल की दूरी पर हैं

  • उरी हमले में आतंकवादियों के साथ बरामद हुए थे दो पाकिस्तानी बच्चे।
  • ये बच्चे 10 वीं क्लास के छात्र हैं।
  • एक स्थानीय अख़बार ने इनमे से एक बच्चे के घर और स्कूल में बात भी कि थी।
  • घरवालों और स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार बच्चे रास्ता भटक कर सीमा के इस पार चले आये हैं ।
  • इन बच्चों के नाम फैजल हुसैन अवान और एहसान खुर्शीद बताया गया है।
  • बता दें कि फैजल हुसैन अवान pok के पास के कूमी कोट गांव के पास स्थित पोथा जंदगरन का रहने वाला है।
  • जब कि एहसान खुर्शीद pok के पास मुजफ्फराबाद के हट्टियां बला तहसील स्थित खिलायना खुर्द गाँव का रहने वाला है।
  • गौरतलब है की pok में ये दोनों गाँव उरी से महेज़ एक घंटा पैदल की दूरी पर स्थित है।
  • एनआइए ने बताया कि अभी इन दोनों बच्चों से और पूछताछ की जा रही है।

घर वालों का ये है कहना

  • अवान के भाई डॉक्टर गुलाम मुस्तफा तबस्सुम लाहौर में एक डॉक्टर है।
  • उनके मुताबिक अवान 17 सितंबर को घर पर ही था।
  • गौरतलब है कि नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी के जीपीएस आंकड़ों के मुताब‍िक इसी दिन आतंकियों ने LoC पर किया था।
  • तबस्सुम का कहना है कि , “मैं कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने मीडिया से संपर्क नहीं किया था।”
  • अवान के प्रिंसिपल ने भी अवान को एक होनहार स्टूडेंट बताया है।
  • उन्होंने कहा कि इसने हाल में ही हाईस्कूल फर्स्ट डिवीजन से पास किया है।
  • तबस्सुम ने बाते कि अवान 20 सितम्बर को स्कूल नही गया था।
  • इसलिए इसने पीर कंठ मजार जाकर मत्था टेकने का निर्णय लिया।
  • लेकिन शॉर्टकट से जाने के चक्कर में दोनों बच्चे भटककर शयेद नियंत्रण रेखा के उस पार चले गए।
  • तबस्सुम के अनुसार अवान कभी रात में घर के भर नही रहा है।
  • उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने 22 सितंबर को मुजफ्फराबाद जाकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी।
  • वहीँ एहसान के घर वालों का कहना है कि ये स्कूल से पिकनिक गया था।
  • वहीँ से ये अपने दोस्तों से अलग होगया था।

ये भी पढ़ें :ये शादी एक मिसाल है उन लोगों के लिए जो लड़कियों को समझते है बोझ!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें