भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

हिंदी के प्रसिद्ध निर्देशक बिमल राय का जन्मदिवस आज :

  • बिमल राय का जन्म 12 जुलाई 1909 को हुआ था।
  • वह हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक थे।
  • हिंदी सिनेमा में प्रचलित यथार्थवादी और व्यावसायिक धाराओं के बीच की दूरी को पाटते हुए लोकप्रिय फ़िल्में बनाने वाले बिमल राय बेहद संवेदनशील और मौलिक फ़िल्मकार थे।
  • बिमल राय का नाम आते ही हमारे जहन में सामाजिक फ़िल्मों का ताना-बाना आंखों के सामने घूमने लगता हैं।
  • उनकी फ़िल्में मध्य वर्ग और ग़रीबी में जीवन जी रहे समाज का आईना थी।
  • चाहे वह ‘उसने कहा था’ हो, ‘परख’, ‘काबुलीवाला’, ‘दो बीघा ज़मीन’, ‘बंदिनी’, ‘सुजाता’ या फिर ‘मधुमती’ ही क्यों ना हो।
  • उन्होंने एक से बढ़कर एक फ़िल्में फ़िल्में इण्डस्ट्री को दी है।

अन्य कुछ झलकियां :

  • 1489 में दिल्ली के सुल्तान बहलोल खान लोदी की मौत हुई।
  • 1674 में शिवाजी ने ईस्ट ऑफ इंडिया कंपनी से समझौता किया।
  • 1895 में हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ।
  • 1949 में महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।
  • 1960 में भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
  • 1965 में क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मंगलोर में जन्म हुआ।
  • 1970 में अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
  • 1982 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ।
  • 1982 में प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन हुआ।
  • 1999 में फिल्म कलाकार राजेंद्र कुमार का 71 साल की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।
  • 2001 में भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ हुआ।
  • 2012 में विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ।
  • 2013 में हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें