भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन मुंबई में हुआ था तिहरा बम ब्लास्ट :

  • 13 जुलाई 2011 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी।
  • यह धमाका उस वक्त हुआ था जब लोग दफ्तरों से घर लौट रहे थे और बाजारों में हलचल थी।
  • 13 जुलाई की शाम मुंबई के तीन इलाकों में सुनियोजित तरीके से बम धमाके किए गए थे।
  • शाम 6.54 से लेकर 7.06 बजे तक धमाकों को अंजाम दिया गया।
  • धमाके ऐसे समय हुए थे जब बाजारों में लोग खरीदारी में व्यस्त थे।
  • मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में आतंकियों ने धमाके को अंजाम दिया।
  • झवेरी बाजार और ओपेरा हाउस सोना और हीरा कारोबार के केंद्र हैं।
  • धमाके वहां ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के नीयत से किए गए थे।
  • वहीं तीसरा धमाका दादर के बस शेल्टर पर किया गया।
  • 15 मिनट के भीतर तीनों धमाकों को अंजाम दिया गया।
  • इस धमाके में 20 मारे गये थे और 130 से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • बम धमाकों के बाद तीनों जगह अफरा तफरी का माहौल था लेकिन इन धमाकों से वहां मौजूद आम मुंबईकरों का हौसला कम नहीं हुआ।

अन्य कुछ झलकियां :

  • 1803 में राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
  • 1905 में कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • 1929 में क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
  • 1941 में आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म हुआ।
  • 1941 में हिंदी और अंग्रेजी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ।
  • 1955 में उपन्यासकार आशापूर्णा देवी कि निधन हुआ।
  • 1977 में भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
  • 1998 में भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
  • 2000 में फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा किए गये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें