भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन हुआ चंद्रभानु गुप्त का जन्म :

  • चंद्रभानु गुप्त भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • उनका जन्म 14 जुलाई 1902 के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बिजौली नामक स्थान पर हुआ था।
  • उन पर आर्य समाज का बहुत गहरा प्रभाव था।
  • वर्ष 1926 से ही सी.बी. गुप्त ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस’ और ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी’ के सदस्य बन गए थे।
  • कई विभागों में मंत्री रहने के बाद चन्द्रभानु जी वर्ष 1960 से 1963 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनेक काम किए।
  • लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों को आधुनिक व विकासशील बनाने की पहल करने वाले सी.बी गुप्त को लोग मजबूत प्रशासन, जुझारू नेतृत्व व बड़प्पन के लिए आज भी याद करते हैं।

अन्य कुछ झलकियां :

  • 1636 में मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1900 में प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म हुआ।
  • 1909 में प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री इलमकुलम मनक्कल शंकरन नंबूदरीपाद का जन्म हुआ।
  • 1942 में नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ।
  • 1956 में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ।
  • 1975 में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ।
  • 2003 में हिंदी फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें