भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन 11वें राष्ट्रपति चुने गये :

  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात हैं।
  • इनका राष्ट्रपति कार्यकाल 5 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 कर रहा है।
  • डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 18 जुलाई 2002 को देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गये।
  • उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है। जिन्हें डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाता है।
  •  इन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह एक गैर राजनीतिक व्यक्ति रहे है।
  • विज्ञान की दुनिया में चमत्कारिक प्रदर्शन के कारण ही राष्ट्रपति भवन के द्वार इनके लिए स्वत: खुल गए।
  • जो व्यक्ति किसी क्षेत्र विशेष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, उसके लिए सब सहज हो जाता है और कुछ भी दुर्लभ नहीं रहता।
  • अब्दुल कलाम इस उद्धरण का प्रतिनिधित्व करते नज़र आते हैं।
  • इनकी जीवन गाथा किसी रोचक उपन्यासकार के नायक की कहानी से कम नहीं है।
  • 27 जुलाई 2015 को ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का निधन हो गया।

अन्य कुछ झलकियां :

  • 1861 में भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादिंबिनी गांगुली का जन्म हुआ।
  • 1927 में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का जन्म हुआ।
  • 1946 में भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म हुआ।
  • 1947 में भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
  • 1948 में भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में से एक पीरू सिंह के निधन हुआ।
  • 1980 में भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
  • 1980 में टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • 1982 में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ।
  • 1998 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ।
  • 2002 में सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  • 2003 में वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  • 2007 में मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  • 2007 में भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
  • 2008 में भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
  • 2012 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन हुआ।
  • 2016 में हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें