भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन हुआ मंगल पांडे का जन्म :

  • क्रांतिकारी मंगल पांडे भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे।
  • उनका जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा गांव में हुआ था।
  • इनके पिता का नाम दिवाकर पांडे तथा माता का नाम श्रीमती अभय रानी था।
  • मंगल पांडे द्वारा भड़काई गई क्रांति की ज्वाला से अंग्रेज़ शासन बुरी तरह हिल गया।
  • हालाँकि अंग्रेजों ने इस क्रांति को दबा दिया पर मंगल पांडे की शहादत ने देश में जो क्रांति के बीज बोए उसने अंग्रेजी हुकुमत को 100 साल के अन्दर ही भारत से उखाड़ फेका।
  • मंगल पांडे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अंतर्गत 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में एक सिपाही थे।
  • सन 1857 की क्रांति के दौरान मंगल पाण्डेय ने एक ऐसे विद्रोह को जन्म दिया।
  • जो जंगल में आग की तरह सम्पूर्ण उत्तर भारत और देश के दूसरे भागों में भी फ़ैल गया।
  • यह भले ही भारत के स्वाधीनता का प्रथम संग्राम न रहा हो पर यह क्रांति निरंतर आगे बढ़ती गयी।
  • अंग्रेजी हुकुमत ने उन्हें गद्दार और विद्रोही की संज्ञा दी पर मंगल पांडे प्रत्येक भारतीय के लिए एक महानायक हैं।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1894 में बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्म हुआ।
  • 1909 में मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्म हुआ।
  • 1925 द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य दिनेश सिंह का जन्म हुआ।
  • 1938 में भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म हुआ।
  • 1948 में भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्म हुआ।
  • 1969 में भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 1763 में ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में बुरी तरह से पराजित किया।
  • 1974 में क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
  • 2005 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें