12 मार्च 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में 7 आरोपियों में से 6 को दोषी करार दिया गया जबकि एक को बरी कर दिया गया था। माना जा रहा था कि 19 जून को इन सभी दोषी आरोपियों के खिलाफ सजा सुनाई जाएगी। लेकिन अब 1993 मुंबई ब्लास्ट में अबु सलेम समेत 6 दोषियों की सजा पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है।

सजा पर कल आ सकता है फैसला-

  • टाडा की विशेष अदालत में आज 12 मार्च 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में 6 आरोपियों की सजा पर फैसला आना था।
  • लेकिन कोर्ट ने मुंबई के सिलसिलेवार ब्लास्ट के 6 दोषियों की सजा पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी।
  • बता दें कि 16 जून को इस मामले में 7 आरोपियों में से 6 को दोषी करार दिया और एक आरोपी को बरी कर दिया था।
  • इसके बाद 19 जून को दोषियों की सजा मुक़र्रर की जानी थी।
  • इस केस में 100 आरोपियों को टाडा कोर्ट पहले ही दोषी करार दे चुका है जिसमे बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी शामिल थे।
  • हालाँकि संजय दत्त अपनी सजा काट चुकें हैं।

अबू को नहीं होगी फांसी की सजा-

  • इस केस में गौर करने वाली बात यह है कि मामले का मुख्य आरोपी अबु सलेम को फांसी की सजा नहीं हो सकती।
  • बता दें की मुंबई पुलिस और भारत सरकार ने ट्रायल के दौरान अंडरव्लर्ड डॉन अबु सलेम को प्रत्यार्पण करा कर भारत लायी थी।
  • लेकिन पुर्तगाल ने अबु सलेम के प्रत्यार्पण पर एक शर्त रखी थी।
  • पुर्तगाल की शर्त यह थी कि अबु सलेम फांसी की सजा ना दी जाए।

12 बम धमाके ने दहलाई थी मुंबई-

  • मुंबई ने दहशत फैलाने के लिए 12 सिलसिलेवार बम धमाके किये गए थे।
  • ये बम धमाके 12 मार्च 1993 में किये गए थे।
  • इन सिलसिलेवार बम धमाके में 257 लोगों की जान गई थी।
  • जबकि 700 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: 1993 मुंबई बम धमाका: अबू सलेम समेत 6 दोषी करार, 1 आरोपी बरी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें