भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन हुआ तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर समझौता :

  • ‘तिस्ता नदी’ ब्रह्यपुत्र की सहायक नदी है।
  • यह सिक्किम व पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होकर बहती है।
  • 20 जुलाई 1997 में तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता हुआ।
  • इस नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश में चुंथांग के पास है।
  • तिस्ता नदी दक्षिण की ओर दार्जिलिंग, हिमाचल से होकर बहती हुई एक गहरा खड्ड कटती हुई और दक्षिण-पूर्व की ओर मुड़कर शिवोकगोता दर्रे से होती हुई पश्चिम बंगाल के मैदानों को जाती है।
  • इसके बाद बांग्लादेश के रंगपुर क्षेत्र को पार करके कुल 400 कि.मी. के जलमार्ग के बाद चिलमारी के नीचे ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है।
  • नदी के निचले प्रवाह में प्राय: उग्र धारा परिवर्तन होता है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी से संगम के पास पथरीले तलछट और रेतीले दलदल के कारण इस नदी में परिवहन दुष्कर है।
  • गंगा और ब्रह्यपुत्र के बीच में मैदानों को सिंचाई उपलब्ध कराने के लिए नदी परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत बरिंद क्षेत्र की तिस्ता बांध (बैराज) परियोजना बनाई गई है।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1761 में माधव राव प्रथम पेशवा बने।
  • 1905 में बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।
  • 1988 में भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
  • 1999 में यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।

20 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति : 

  • 1820 में सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का जन्म हुआ।
  • 1929 में हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ।
  • 1950 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ।
  • 1969 में अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का जन्म हुआ।

20 जुलाई को हुए निधन :

  • 1914 में आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन हुआ।
  • 1922 में असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का निधन हुआ।
  • 1965 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का निधन हुआ।
  • 1972 में प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का निधन हुआ।
  • 1982 में ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार करने वाली मीरा बेन का निधन हुआ।
  •  वह एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री थीं।
  • 2016 में अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें