नोटबंदी के फैसले के बाद जारी हुए 2 हजार के नये नोट के बंद होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दो हजार और पांच सौ के नये नोट को लेकर तरह-तरह की आफवाह उठती रही है। लेकिन इस बार स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े नेता ने कहा है कि अगले 5 साल के अंदर ही दो हजार का नोट चलन से बाहर हो जाएगा।

क्या होगा नोट बंद होने का कारण :

  • संघ विचारक और अर्थशास्त्री गुरूमूर्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि दो हजार के नोट बंद हो जाएंगे।
  • उन्होंने कहा यह आने वाले ज्यादा से ज्यादा पांच साल तक ही चलन में रहने वाला है।
  • गुरूमूर्ति का मानना है कि सरकार ने दो हजार के नोट को खास मकसद से छापा है।

यह भी पढ़े – हाईस्पीड ‘टेल्गो’ ट्रेन का भारत में होगा निर्माण!

  • सरकार नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था में नोटों के गैप को जल्द से जल्द भरना चाहती थी।
  • इसलिए दो हजार रूपये का बड़ा नोट लाया गया।
  • उन्होंने कहा कि भविष्य में पांच सौ का नोट ही सबसे बड़ा नोट होगा।
  • साथ ही बताया कि आगे ढाई सौ का नोट भी आने की संभावना है।

दो हजार के नोट बड़ी समस्या :

  • नोटबंदी के फैसले के बाद 500 और 2000 के नये नोट जारी किये गए।
  • 2000 के नोट से खरीदारी में बड़ी चुनौतियां साबित हो रही।
  • इतने बड़े नोट के छूट्टे नहीं मिल पा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें