बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 29 जून से शुरु हुई यात्रा अनवरत जारी है। इसी क्रम में जम्मू से आज अमरनाथ यात्रा के लिए 1,141 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा: रवाना हुआ 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था!

कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ नया जत्था :

  • एक अधिकारी ने नये जत्थे के बारे में जानकारी दी है।
  • कहा तड़के 2.50 बजे कड़ी सुरक्षा में 46 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
  • हर रोज तीर्थयात्रियों को अलसुबह यात्रा शुरू करनी पड़ती है।
  • क्योंकि तीर्थयात्रियों को ले जा रहे किसी भी वाहन को सुरक्षा कारणों से अपराह्न् 3.30 बजे के बाद जवाहर टनल पार करने की अनुमति नहीं होती।
  • सभी यात्री सूर्यास्त से पहले सुरक्षित रूप से पहलगाम और बालटाल के आधार शिविर पहुंच जाएं।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए यह सुरक्षात्मक कदम उठाया जाता है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा : 1,877 श्रद्धालुओं का नया जत्था हुआ रवाना!

यात्रा का आज 25वां दिन :

  • रविवार को अमरनाथ यात्रा का 25वां दिन है।
  • इस वर्ष 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।
  • सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है।
  • इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें… 2.20 लाख श्रद्धालु कर चुकें हैं बाबा बर्फानी के दर्शन!

16 जुलाई को हुआ सड़क दुर्घटना :

  • 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।
  • जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में स्थित बतेंगो में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी।
  • इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।
  • तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)और राज्य पुलिस के 35,000 से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ तीर्थयात्रियों का उत्साह बरकरार, नया जत्था फिर रवाना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें