जम्मू से रविवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 2.50 बजे कड़ी सुरक्षा में 24 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं का नया जत्था हुआ रवाना!

रवाना हुआ नया जत्था :

  • इस वर्ष 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जिसके बाद से सोमवार के जत्थे में सबसे कम यात्री शामिल हैं।
  • अब तक 2.40 लाख तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं।
  • बीते दिन ‘छड़ी मुबारक’ पूजा के लिए श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में ले जाई गई थी।
  • ‘छड़ी मुबारक’ पारंपरिक दक्षिण कश्मीर के पहलागाम रूट पर विभिन्न स्थानों पर पूजा के बाद पवित्र गुफा में ले जाई जाएगी।
  • छड़ी मुबारक को सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन गुफा में लाया जएगा।
  • जिसके बाद यात्रा रक्षा बंधन के दिन समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा: रवाना हुआ 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था!

इस साल 48 तीर्थयात्रियों की हुई मौत :

  • इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
  • इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।
  • जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी।
  • इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा : 1,877 श्रद्धालुओं का नया जत्था हुआ रवाना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें