जम्मू कश्मीर में 10 जुलाई को हुए अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद घाटी से शनिवार को 3,300 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। बता दें कि 40 दिवसीय यात्रा का समापन 7 अगस्त को ‘श्रावण पूर्णिमा’ के दिन होगा।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले के संदेह में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार!

शनिवार नया जत्था हुआ रवाना :

  • आतंकी हमले के बाद शनिवार को 3,300 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ।
  • एक अधिकारी ने बताया 132 वाहनों के काफिले के साथ कुल 3,398 यात्री भगवती नगर यात्री निवास से सुबह 3.30 बजे रवाना हुए।
  • यात्रा के 16वें दिन शुक्रवार को करीब 10,000 तीर्थयात्रियों ने समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित हिमालय गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
  • 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब दो लाख तीर्थयात्री यह यात्रा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति काबू में!

छह सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन :

  • राज्य पुलिस ने उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है।
  • यह पता लगाने के लिए किया है कि कहीं सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं हुई।
  • जिसके चलते आतंकवादी श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बाटेंगो में हमला करने में सफल रहे।
  • तीर्थयात्रा मार्गो पर बहुस्तरीय सुरक्षा और खुफिया जानकारी के बावजूद आतंकवादी हमले को अंजाम देने में सफल रहे।
  • तीर्थयात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए-
  • सेना
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  • सशस्त्र सीमा बल
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल
  • और राज्य पुलिस के 35,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ हमले के आरोप में पीडीपी MLA का ड्राइवर गिरफ्तार!

हमले के बाद भी श्रद्धालुओं मे उत्साह बरकरार  :

  • अनंतनाग जिले में 10 जुलाई को तीर्थयत्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हुआ था।
  • हमला होने के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
  • इस हमले में सात लोग मारे गए थे, जबकि 19 अन्य गायल हो गए थे।
  • अमरनाथ हमले की बड़े पैमाने पर निंदा की गई है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले की जांच के लिए हुआ SIT का गठन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें