देशभर में हिंदी दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरूण जेटली ने ट्वीट कर हिंदी दिवस की बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिंदी दिवस पर संदेश देते हुए आज के दिन के महत्व के बारे में बताया। साथ ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को लोगों को हिंदी दिवस की बधाई देते कहा कि हिंदी दुनिया भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें… हिंदी दिवस पर सूबे में कार्यक्रम ही कार्यक्रम!

 

सोनिया गांधी ने दिया हिंदी दिवस पर संदेश :

  • हिंदी दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुभकामनाएं दी है।
  • उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि 14 सितंबर 1949 के दिन संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था।
  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाए।
  • पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 में मनाया गया था।
  • 1918 के ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ में महात्मा गांधी ने हिंदी को आम जनमानस की भाषा कहा था।
  • अब भारत ने इसे वृहज रूप में अपना लिया है।
  • हिंदी न सिर्फ हमारे भारतवर्ष की धरोहर है बल्कि पूरे विश्व में भी सम्माननीय है।

sonia gandhi

यह भी पढ़ें… ट्रेन से उतारे गये गांधी की धरती पर पड़ी बुलेट की नींव : रेलमंत्री

भारत की सभी भाषाओं का उद्गम संस्कृत से हुआ :

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत की सभी भाषाओं का उद्गम संस्कृत से हुआ है ।
  • उन्होंने कहा कि अधिकांश आबादी के लिए हिंदी सबसे सुविधाजनक भाषा है।
  • मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “हिंदी का जन्म संस्कृत से हुआ है और यह आज भी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली चौथी भाषा है। सभी को हिंदी दिवस की बधाई।”
  • ‘पर्यावरण से जुड़े मुद्दों’ पर अक्सर मुखर रहने वाले हर्षवर्धन ने कहा, हालांकि, गुजराती, कन्नड़, तेलगू, मराठी समेत सभी भारतीय भाषाएं संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं।
  • लेकिन हिंदी अधिकांश आबादी के लिए सबसे सुविधाजनक भाषा है।

यह भी पढ़ें… अहमदाबाद में हुआ बुलेट ट्रेन के सपनों का शिलान्यास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें