भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज :

  • ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ भारत में मनाया जाना वाला राष्ट्रीय दिवस है।
  • भारत में रेडियो प्रसारण प्रारम्भ होने के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1920 के दशक में हुई थी।
  • पहला कार्यक्रम 1923 में मुंबई के रेडियो क्‍लब द्वारा प्रसारित किया गया था।
  • इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्‍वामित्‍व वाले दो ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई।
  • सन 1930 में सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और ‘भारतीय प्रसारण सेवा’ के नाम से उन्‍हें परिचालित करना शुरू कर दिया।
  • 1936 में इसका नाम बदलकर ‘ऑल इंडिया रेडियो’ कर दिया और 1957 में आकाशवाणी के नाम से पुकारा जाने लगा।
  • भारत के राष्ट्रीय प्रसारक के रूप में एआईआर जनता को सूचित, शिक्षित और मनोरंजन करने के लिए सेवा कर रहा है।
  • यह शुरुआत से ही अपने उद्देश्य बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय का अनुसरण कर रहा है।
  • भाषाओं की संख्या के मामले में दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से यह एक है।
  • एआईआर के देश भर में 413 स्टेशन हैं और इसकी पहुंच देश के 99.19% हिस्से में है।
  • आकाशवाणी का 23 भाषाओं और 146 बोलियों में प्रसारण होता है।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1555 में सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।
  • 2000 में व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

23 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति : 

  • 1856 – बाल गंगाधर तिलक, गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी व्यक्ति।
  • 1906 – चंद्रशेखर आज़ाद, स्वतन्त्रता सेनानी
  • 1898 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार

23 जुलाई को हुए निधन :

  • 2016 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
  • 1932 – महमूद – भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक
  • 2012 – लक्ष्मी सहगल – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका
  • 1993 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें