केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन टैक्स के फ़ॉर्मूले पर GST को लागू किया था, लेकिन GST की लगातार आ रही शिकायतों के चलते केंद्र सरकार ने गुरुवार 9 नवम्बर को असम के गुवाहाटी में GST की बैठक का आयोजन किया था, यह बैठक दो दिवसीय है, जिसमें GST की दरों को आम लोगों के अनुकूल बनाने पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि, यह दो दिवसीय बैठक GST की 23वीं बैठक है, बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली कर रहे हैं।

227 वस्तुओं पर घट सकता है 80 फ़ीसदी टैक्स:

  • केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन टैक्स के आधार पर GST का महल खड़ा किया था, वह अब दरकना शुरू हो गया है।
  • जिसके बाद केंद्र सरकार ने असम के गुवाहाटी में GST की 23वीं बैठक का आयोजन किया है।
  • बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली कर रहे हैं।
  • GST बैठक गुरुवार को शुरू होकर शुक्रवार तक चलेगी।
  • शुक्रवार को GST पर वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना फैसला सुनायेंगे।
  • जिसके तहत ऐसा माना जा रहा है कि, करीब 227 वस्तुओं पर 80 फ़ीसदी टैक्स घट सकता है।
  • सूत्रों की मानें तो, 227 वस्तुओं में से 80 प्रतिशत पर टैक्स रेट घटाकर 18 फ़ीसदी होने की सम्भावना है।
  • वहीँ 18 प्रतिशत टैक्स वाली वस्तुओं का रेट घटाकर 12 प्रतिशत होने की सम्भावना है।

सरकार वापस ले सकती है GST का फैसला:

  • केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय GST पर आज अपना फैसला सुनाएगा।
  • जिसके तहत GST की टैक्स दरों को कम करने पर चर्चा की जा रही है।
  • वहीँ सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार GST का फैसला वापस ले सकती है।
  • हालाँकि, इस स्थिति में भी सरकार सिर्फ 6 महीनों के लिए ही GST को हटाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें