उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते देश भर में रेल व यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई जगह पर बर्फबारी भी हो रही है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

कोहरे से यात्री बेहार :

  • देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट और रद्द होने का सिलसिला जारी है।
  • कोहरे के कारण यहां अब तक 25 से ज्यादा ट्रेनों के लेट होने की सूचना है।
  • वहीं आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का समय बदला जा चुका है।
  • अब तक 2 ट्रेने रद्द कर दी गई है।
  • जिसके बाद स्टेशनों पर यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है।
  • ट्रेने स्थगित व रद्द होने से यात्री दूसरी ट्रेन के इंतजार में वहीं फंसे है।
  • फिलहाल रेल प्रशासन इसके लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
  • ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।

यूपी में असर :

  • कोहरे के चलते कई ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं।
  • इसमें लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर, मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस, सियाल्दा-दिल्ली एक्सप्रेस और अवध-आसाम एक्सप्रेस शामिल हैं।
  • वहीं कोहरे का असर फ्लाइट पर भी पड़ा हैं।
  • इसके चलते गो एयर की मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट व लखनऊ से मुंबई की गो एयर फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें